फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Add seven birth bound 51

सात जन्म के बंधन में बंधे 51 जोड़े

Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Add seven birth bound 51
मां संकटा देवी मंदिर समिति की ओर आयोजित सामूहिक विवाह महायज्ञ में
विज्ञापन
मंगलवार को 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सभी वैवाहिक कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ हुए। मंगलवार को मौनी मंदिर के सामने आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 51 जोड़ों ने अग्नि के फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले बारात यात्रा

शुरू हुई जो कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर घंटाघर, राजमार्ग होते हुए वापस गोपालगंज से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। बारात यात्रा में 51 घोड़ों पर सवार दूल्हा और उनके आगे पीछे बाराती व कार्यक्रम आयोजक चल रहे थे। आगे चल रहे डीजे की धुन पर युवक डांस कर रहे थे। द्वारचार की रस्म के बाद जयमाला व फेरों आदि विधियां कराई गईं। आए हुए अतिथियों ने नवविवाहित

जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवविवाहित जोड़ों को आयोजन कमेटी द्वारा उपहार स्वरूप गृहस्थी से संबंधित सामान भी दिया गया। इस मौके पर राकेश बाबू गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, तुलसीराम सोनी, संजय दुबे, राकेश

पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, सभासद हरीकिशोर गुप्ता रिप्पू, डॉ. नरेश वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, किशन सोनी, रामकुमार सोनी, दिलीप सोनी, अमित गुप्ता, नीलम सोनी, मनोज दुबे, पवन गेड़ा, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed