फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   actor,video,art,film,artist

कोंच ऑनलाइन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 से

Thu, 10 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
actor,video,art,film,artist
कोंच। दूसरा कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 से 11 जुलाई तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल के संस्थापक संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि तारीखों की औपचारिक घोषणा विभिन्न मंचों एवं टीवी जगत पर अपनी पहचान कायम कर चुकी सात बाल कलाकारों ने सामूहिक रूप से की।
विज्ञापन

बताते चलें कि सिनेमा, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, समाज और रंगमंच आदि को समाहित करते हुए शहर, सिनेमा और गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के लिए वर्ष 2020 में कोंच ऑनलाइन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी। फेस्टिवल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा, प्रतिज्ञा, विद्या, पंड्या स्टोर, आईपीएल ऐड आदि व अन्य प्रोजेक्ट्स में अभिनय कर चुकी बाल कलाकार जिन्नी, सीटीसीएस फैमली के बचपन कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर स्वीटी श्रीवास्तव, अविका सुरभित, मॉडल काव्या चतुर्वेदी, बाल कलाकार प्राची अरोड़ा, बाल कलाकार राध्या सिंह, यशी सोनी ने सामूहिक तौर पर फेस्टिवल की तारीखों की घोषणा की। संयोजक पारसमणि ने बताया कि कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस बार सात दिवसीय होगा जो 5 से 11 जुलाई तक वर्चुअल होगा। (संवाद)
विज्ञापन

---
फोटो-25-वैक्सीन लगवाने बालों को सम्मानित करते सांसद भानुप्रताप वर्मा। संवाद
वैक्सीन को लेकर भ्रांतियों से रहे दूर
- पांच लाभार्थियों को मिले चांदी के प्रतीक चिन्ह
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। सांसद भानुप्रताप वर्मा ने जयप्रकाश नगर में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और कोविड से जीवन रक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। आने वाले दिनों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि टीका लगवाएं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक मंच की ओर से दूसरा कोविड वैक्सीनेशन शिविर जयप्रकाश नगर में शिक्षक पंकज तिवारी के आवास पर आयोजित हुआ। एसडीएम अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलिराज शाही, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक मंच अनुरुद्ध मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा, राजेंद्र दुबे की मौजूदगी में 40 लोगों ने टीके लगवाए। कार्यक्रम के दौरान सरोज देवी, देवेंद्र यादव, लालीदेवी, राजेश राठौर, ओमप्रकाश सोनी, को सबसे पहले टीका लगवाने पर अतिथियों ने चांदी के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामप्रकाश, कैलाश मिश्रा, अंजू अग्रवाल, अजय रावत, वारीश द्विवेदी, अनिल मल्होत्रा, अमरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। आभार सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके शुक्ला ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed