{"_id":"60e5ed3d8ebc3ec76d4ce680","slug":"actor-dios-film-jhansi-mirjapur-national-higway-mobile-orai-news-knp6388790166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा भी समाज का ही एक अंग है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमा भी समाज का ही एक अंग है
विज्ञापन
कोंच। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त राकेश कुमार पालीवाल ने सिनेमा में साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि साहित्य और सिनेमा हमारे जीवन के कलात्मक पक्ष के साथ ही बड़े पहलू है। और साहित्य को समाज का दर्पण कहा जाता है, ठीक उसी प्रकार से सिनेमा भी समाज का अंग है।
डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि कला, साहित्य और विज्ञान को विकास से जोड़कर देखा जाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ने कहा कि आधुनिक दौर विस्तार का दौर है। आज के परिवेश में हर हाथ में सिनेमा है। वह भले ही छोटी स्क्रीन पर हो लेकिन मोबाइल के रूप में हमारे सामने ही है। इतिहासकार डॉ चित्रगुप्त ने बुंदेलखंड में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशते हुए कहा कि बुंदेलखंड के ऐतिहासिक और पर्यटक स्थल फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। झांसी जनपद में स्थित किले, नदी और बाग-बगीचे भी शूटिंग के लिए उपयोगी हैं। मोंठ क्षेत्र सहित समथर, लोहागढ़,अम्मरगढ के ऐतिहासिक स्थल, बिरहटा एवं खिरियाघाट में बेतवा नदी किनारे आदि बहुत अच्छी लोकेशन फिल्म निर्माताओं को मिल सकती है। फेस्टिवल के संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
-----
फोटो-16-एसडीएम अंकुर कौशिक को ज्ञापन देते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
लव जेहाद जैसे मुद्दों पर बजरंग दल कार्यकर्ता आंदोलित
कोंच। धर्मांतरण व लव जेहाद के मामलों से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंकुर कौशिक को सौंपा। इसमें ऐसे मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर जुटे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि समूचे प्रदेश में इस समय एक संप्रदाय के कट्टरपंथी लोगों द्वारा धर्मांतरण व लव जेहाद की घटनाओं को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इसमें जनपद जालौन भी अछूता नहीं है। पिछले दिनों उरई की कांशीराम कॉलोनी व कालपी में धर्मांतरण व लव जेहाद की घटना को अंजाम दिया गया और मंगलवार को भी उरई के ही बजरिया क्षेत्र के निवासी एक कट्टरपंथी युवक ने बहुसंख्यक वर्ग की युवती को जिंदा जलाकर सड़क किनारे फेंक दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में आकाश उदैनिया, हर्ष राठौर, आयुष गौतम, प्रदीप राठौर, कृष पाठक, प्रदीप, कन्हैया गोस्वामी, प्रवीण कुशवाहा, मनीष यादव, अमित कुशवाहा आदि रहे।