फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Active TB patients will be searched in population of 3.81 lakh

Jalaun News: 3.81 लाख की आबादी में खोजे जाएंगे सक्रिय टीबी रोगी

Fri, 17 Nov 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Active TB patients will be searched in population of 3.81 lakh
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि 23 नवंबर से टीबी रोगियों की खोज के लिए शुरू होने वाले एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

जिला टीबी फोरम की बैठक में डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान कुल आबादी की 20 फीसदी आबादी की स्क्रीनिंग होगी। इसमें संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लक्षण युक्त लोगों की जांच की जाएगी। आवासीय परिसरों में भी टीबी रोगियों की खोज के लिए टीमें पहुंचेगी। उन्होंने अभियान में चिह्नित किए गए व्यक्तियों को इलाज के साथ उनकी लगातार मानीटरिंग करने और विभाग द्वारा दिए जा रहे पोषण राशि को भी समय से देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि अभियान का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक अभियान चलेगा। इसमें जनपद की करीब 3.81 लाख आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए 125 टीमें बनाई गईं हैं। डीटीओ डॉ. डीके भिटौरिया ने बताया कि 23 नवंबर से पांच दिसंबर (10 कार्य दिवस) तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेंगे। जांच के बाद टीबी की पुष्टि होने पर 48 घंटे के भीतर उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, मदरसा, बाल संरक्षण गृह व छात्रावास आदि परिसरों में शिविर आयोजित कर टीबी के प्रति संवेदीकरण किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की घनी बस्ती, स्लिम एरिया को कवर करते हुए जनपद की 20 फीसदी आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी।

बताया कि इस समय 2,302 रोगियों का उपचार चल रहा है। इस साल 52.51 लाख रुपये निक्षय पोषण योजना के तहत क्षय रोगियों को दिए जा चुके हैं। बैठक में सीडीओ भीमजी उपाध्याय, सुधीर कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव गुप्ता, डब्लूएचओ सलाहकार एजिल अरासन, डॉ. कुलदीप, नुरुल हुदा, आलोक मिश्रा, सत्यम मिश्रा, राहुल समाधिया व राममोहन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed