फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken on decision of Waqf Board: SDM

वक्फ बोर्ड का फैसला आने पर होगी कार्रवाई: एसडीएम

Sat, 12 Aug 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 12 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on decision of Waqf Board: SDM
कोंच। सूफी दरगाह आस्ताना-ए-कलंदरिया में चल रहे मालिकाना हक के विवाद में शुक्रवार को एसडीएम अतुल कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके पक्ष सुने। सुनवाई के बाद एसडीएम ने कहा कि यह मामला वक्फ बोर्ड के अलावा ट्रिब्यूनल में भी लंबित चल रहा है लिहाजा इसमें आगे की कार्रवाई उनके फैसलों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के सागर तालाब पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सूफी दरगाह आस्ताना-ए-कलंदरिया जिसे स्थानीय बोलचाल की भाषा में तकिया कहा जाता है, पर कब्जे को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। एक कमेटी पहले से ही मियां आरिफ अली शाह की सरपरस्ती में काबिज है जबकि कुछ लोग एक दूसरी कमेटी को वक्फ बोर्ड द्वारा नामित कमेटी होने का दावा करते हुए कब्जा दिलाने के लिए प्रशासन के पास पहुंचे हैं।
विज्ञापन

4 अगस्त को भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह वक्फ बोर्ड द्वारा नामित कमेटी की तरफदारी में एसडीएम अतुल कुमार ने मिले थे जिसमें 11 अगस्त को दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता करने की बात कही गयी थी। शुक्रवार सुबह अपने काफिले के साथ भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर कोंच आए। एसडीएम अतुल कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे वार्ता की और मामले से जुड़े कागजात देखे। एसडीएम ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वक्फ बोर्ड से जुड़ा है। नई कमेटी अगर अपने पक्ष में कोई आदेश कराकर लाती है तब उसका कब्जा माना जाएगा। जो कानूनन सही होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों पर हूटर को लेकर नाराजगी जताई
कोंच। तकिया विवाद के सिलसिले में शुक्रवार को एसडीएम से मिलने आए भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर हूटर बजाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनके कार्यकर्ता भी अपनी अपनी गाड़ियों पर लगाए गए हूटर बजाते पहुंचे। हूटर की आवाज सुनकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा वीआईपी कल्चर प्रधानमंत्री जी ने खत्म कर दिया है, अगर नियमों के खिलाफ कार्य किया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed