{"_id":"63f3bf579307db489e00ea8c","slug":"action-will-be-taken-at-dj-after-10-pm-orai-news-c-12-1-89629-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: रात 10 बजे के बाद डीजे बजे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: रात 10 बजे के बाद डीजे बजे तो होगी कार्रवाई
Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
जालौन। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। शादियों का सीजन भी चल रहा है। परीक्षा तैयारी को देखते हुए सीओ ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगा दी है।
सोमवार को सीओ उमेश पांडेय की अध्यक्षता में चौकी परिसर पर गेस्ट हाउस संचालकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई। सीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच डीजे न बजाया जाए। ताकि विद्यार्थियों और बीमार व बुजुर्गों को दिक्कत न हो। गेस्ट हाउस परिसर में एवं बाहर यदि सीसीटीवी कैमरे न लगे हों तो सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। ताकि कोई घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज को चैक किया जा सके। इसके अलावा यदि कोई कैमरा खराब हो तो उसे सही कराएं। इस मौके पर कोतवाल कुलदीप तिवारी, चौकी प्रभारी अतुल राजपूत, एसएसआई आनंद सिंह, अवधेश, शेखर आदि मौजूद रहे।