फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken against secretaries for not planting grass in cowsheds

Jalaun News: गोशालाओं में घास न लगवाने पर सचिवों पर होगी कार्रवाई

Thu, 11 Apr 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 11 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against secretaries for not planting grass in cowsheds
माधौगढ़। डीडीओ ने बीडीओ व सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें अप्रैल माह में संचालित गोशालाओं में नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि नेपियर घास न लगवाने वाले सचिवों को अप्रैल माह का वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



बुधवार को खंड विकास कार्यालय परिसर पर आयोजित बैठक में डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक में संचालित 22 गोशालाओं में चितौरा, बोहरा, चाकी, अहेता, शहबाजपुर में नेपियर घास लगाई जा चुकी हैं। शेष गोशालाओं में अप्रैल माह के अंदर नेपियर घास लगाई जाएं। इस काम में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोशालाओं में तैनात केयर टेकर की डयूटी 24 घंटे की जाएं। वर्ष 2022-23 के आठ प्रधानमंत्री आवास व 2023-24 के दो मुख्यमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं। जिन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही आवास की मजदूरी मजदूरों के खातों में भेजी जाए। उन्होंने गोशाला में पानी, बिजली, हरा चारा की जानकारी ली। साथ एडीओ पंचायत महावीर शरण गुप्ता को हर सप्ताह गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा, सुनील सोनकर, हेमंत वर्मा, शिवसागर अवस्थी, अमित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed