{"_id":"5dd04e428ebc3e54791d8c13","slug":"action-will-be-taken-against-cattle-herders-orai-news-knp5262719123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी न बांधने वाले पशुपालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी न बांधने वाले पशुपालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रिनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ग्रामीणों को जागरूक करते आरपीएफ जवान
- फोटो : ORAI
उरई। रेलवे ट्रैक पर अन्ना मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए आरपीएफ ने शनिवार को अभियान चलाया। आरपीएफ जवानों ने रिनियां, बड़ागांव और भुआ रेलवे क्रासिंग पर जाकर राहगीरों और आसपास के गांव के लोगों को समझाया कि वे अपने मवेशी अन्ना न छोड़े। यदि उन्हें जानकारी है कि मवेशी किसके है तो उन्हें बताएं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शनिवार को अन्ना मवेशियों ने पुष्पक समेत पांच ट्रेनों व दो मालगाड़ियों को अजनारी रेलवे क्रासिंग के पास बाधित किया था। इसको संज्ञान में लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179, बड़ागांव रेलवे क्रासिंग नंबर 178 तथा भुआ रेलवे क्रासिंग नंबर 176 पर जाकर क्रासिंग से गुजरने वाले राहगीरों तथा आसपास के गांव के दर्जनों लोगों को समझाया कि अन्ना मवेशियों के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो रहा है।
यही नहीं अन्ना मवेशी ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा में खतरा बने हुए हैं। यदि वे रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को देखे तो उन्हें ट्रैक से हटाकर गांवों में बनाई जा रही गोशालाओं तक पहुंचा दें। यदि उन्हें जानकारी है कि मवेशी उनके परिचित के है तो उसे बता दें। यदि फिर भी पशुपालक अपने मवेशी अन्ना छोड़ता है तो इसकी जानकारी आरपीएफ को दें, उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को टोल फ्री और अपना सीयूजी नंबर भी दिया। इस दौरान आरपीएफ दारोगा रामऔतार, किशनलाल, लाखन सिंह भी थे।
विज्ञापन
पांच के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई
उरई। बिना अनुमति के रेलवे परिसर में होर्डिंग लगाने के आरोप में आरपीएफ ने पांच लोगों को पकड़ लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कपिल निवासी मोहल्ला पाठकपुरा, निखिल निवासी मोहल्ला हजारीपुरा, सौरभ निवासी मोहल्ला तुलसीनगर, सत्यम निवासी ग्राम पिथऊपुर थाना सिरसाकलार, दीपक निवासी शहजातपुर थाना कुठौंद को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है।