{"_id":"63ea8c1fc57b69fb440bdaf0","slug":"action-will-be-taken-against-absent-five-outsourcing-employees-orai-news-c-12-1-79119-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: गैरहाजिर पांच आउटसोर्सिँग कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: गैरहाजिर पांच आउटसोर्सिँग कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Tue, 14 Feb 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के निरीक्षण में पांच आउस सोसिंग कर्मियों के गैरहाजिर मिलने पर सीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह लोग लंबे समय से अनुपस्थित हैं।
,सोमवार को सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों के लिए आरक्षित जीरियाट्रिक वार्ड भी देखा। रजिस्टर जांचने पर पता चला कि यहां पर तैनात पांच आउटसोर्सिंग के कर्मचारी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। जिसकी वजह से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा से उन आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सूची मांगी, जो लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं।
सीएमओ ने बताया कि ऐसे सभी कर्मचारियों का मामला अगली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम के सामने रखा जाएगा। वहीं से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने निर्माण पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया। वहां चल रहे काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी में बैठकर मरीजों को भी देखा। साथ ही स्टाफ को हिदायत दी कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई रखें और आने वाले मरीजों के साथ शालीनता का व्यवहार करें। इस दौरान डॉ एमएस सिंह, डॉ शक्ति मिश्रा, डॉ दीपक आर्या, संदीप गहोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द जिला अस्पताल में बनेंगे कंप्यूटराइज्ड पर्चे
उरई। जिला अस्पताल में सोमवार को नए पर्चा काउंटर का सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नए पर्चा काउंटर बनने से भीड़ नियंत्रित होगी। साथ ही ओपीडी ए ब्लॉक में पर्चा काउंटर के दो कक्ष खाली होने से चिकित्सकों को बैठने में सहूलियत होगी। जल्द जिला अस्पताल में ई ओपीडी शुरू हो जाएगी। यहां कंप्यूटराइज्ड पर्चे बनने शुरू हो जाएंगे।