फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action taken against the girl who made the video on Yamuna Bridge

Jalaun News: यमुना ब्रिज पर वीडियो बनाने वाली युवती पर कार्रवाई

Fri, 30 Jan 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Action taken against the girl who made the video on Yamuna Bridge
उरई। कालपी यमुना ब्रिज के नीचे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में एक युवती के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है। 28 और 29 जनवरी को झांसी कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि एक युवती कालपी यमुना ब्रिज के नीचे गाते हुए नृत्य का वीडियो बना रही है।
विज्ञापन

सूचना पर आरपीएफ दरोगा देशराज सिंह व कांस्टेबल सीके गुप्ता कालपी कस्बे के मोहल्ला कागजीपुरा पहुंचे। वहां सभासद विनोद अहिरवार को वीडियो दिखाकर युवती के बारे में जानकारी की गई। सभासद ने युवती का घर दिखाया। जब आरपीएफ टीम उनके घर पहुंची तो वहां युवती खुशी सिंह, उनकी मां और भाई मिले। युवती को वीडियो दिखाने पर उसने कालपी यमुना ब्रिज के नीचे स्वेच्छा से वीडियो बनाना कबूल किया। इसके बाद युवती के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed