फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   action

Jalaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
action
उरई। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) इफ्तेखार अहमद ने 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिलीं पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एक सहायिका का मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन

चक जगदेवपुर व औंता, मुसमरिया, भदरेखी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। औंता के प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित तीन में दो आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम मुसमरिया के जूनियर व प्राथमिक विद्यालय में संचालित तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। ग्राम भदरेखी के विभागीय भवन में संचालित प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी गैरहाजिर मिलीं। चकजगदेवपुर के केंद्र में बच्चे उपस्थित नहीं मिले और सहायिका भी बिना ड्रेस के मिली। ग्राम औंता के केंद्र में मात्र छह बच्चे मिले। भदरेखी में बच्चे ही नहीं मिले।
विज्ञापन

बंद मिले केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा देवी, जयदेवी, आशा देवी, सुनीता देवी और सहायिका सुंदरा एवं पुष्पा देवी भदखेरी का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोका गया। क्षेत्रीय मुख्य सेविका एवं सीडीपीओ डकोर, महेवा एवं कदौरा को चेतावनी जारी कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed