फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   action

अनियमितता की शिकायत पर खाद की तीन दुकानें निलंबित

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
action
उरई। खाद की कालाबाजारी व खाद बेचने में अनियमितताएं करना जिले के तीन खाद विक्रेताओं को भारी पड़ गए। कृषि अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया। कृषि अधिकारी की इस बड़ी कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इस समय पूरे प्रदेश में खाद की जबरजस्त किल्लत है। किसान सुबह से ही खाद लेने के इंतजार में विक्रेताओं के यहां लाइन लग रहे है। खाद के संकट के बीच विक्रेताओं की कालाबाजारी से जिले में खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कई शिकायतें आ रहे थी, कि विक्रेता तय मूल्य से अधिक दामों में खाद की बिक्री कर रहे है। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिस पर सोमवार को कृषि अधिकारी गौरव यादव ने आटा व कोंच में छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरा यशराज शाक्या इंटर प्राइजेज आटा, महाकाल किसान सेवा केंद्र कोंच, पटेल एजेंसी कोंच के यहां अनिययमितताएं पाई गई। इस पर तीनों विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए है। साथ ही तीनों दुकानों से खाद के नमूने भी लिए गए है। उन्होंने सभी खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वह तय रेट पर ही खाद की बिक्री करे अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed