{"_id":"60f867d28ebc3e6da96f95b1","slug":"action-orai-news-knp6416093143","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। डीएम प्रियंका निरंजन ने पुलिस अधीक्षक के साथ नगर में हाईवे स्थित यमुना पुल के पहले नगर पालिका परिषद की ओर से निर्माणाधीन रानी लक्ष्मी बाई पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भेजने व तय समय सीमा के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीएम ने ईदगाह का भी जायजा लिया।
बुधवार की दोपहर लगभग बारह बजे डीएम प्रियंका निरंजन एसपी डा. यशवीर सिंह के साथ कालपी हाईवे पर निर्माणाधीन रानी लक्ष्मी बाई पार्क पहुंची। उन्होंने एसडीएम कौशल कुमार से निर्माणाधीन कार्य में प्रगति की जानकारी ली।
एसडीएम ने उन्हें बताया की पार्क की ड्राइंग बनकर तैयार हो गई है। प्रस्तावित पार्क का ड्राइंग का अनुसार फ ाइनल ले आउट कराया जा रहा है। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया की प्रस्तावित पार्क को डिजाइन के अनुसार तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराएं व प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने पार्क में प्लांटेशन व भव्य सुंदरीकरण कराने पर जोर दिया। इसके बाद डीएम ईदगाह भी पहुंची व बकरीद पर्व को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।