फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   action

संवेदनशील गांवों में किया पैदल मार्च, अराजकततत्वों को चेताया

Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
action
जालौन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे किसी भी प्रकार से कोई भी अराजकतत्व गड़बड़ी न फैला सके। इसके लिए एसडीएम व सीओ ने नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में लगभग डेढ़ दर्जन गांव ऐसे हैं जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों की श्रेणी में आते हैं। यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। पुलिस इन गांवों में शत-प्रतिशत शस्त्र कोतवाली में जमा कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही इन गांवों में पुलिस चौपाल लगाकर लोगों की परेशानियों को समझने के साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश भी दे रही है। एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद, कोतवाल उदयभान गौतम, एसएसआई आनंद सिंह समेत लगभग आधा सैकड़ा पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील माने जाने वाले गांव सुढ़ार, सालाबाद, सहाव, औरेखी गांव में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने पैदल मार्च के दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को पूछा और साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि चुनाव के दौरान कहीं भी किसी भी तरह की गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीण भी सहयोग करें। यदि कोई शांतिभंग करने की कोशिश करता है अथवा गांव का माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उधर, पुलिस के बूटों की आवाजों को सुनकर बच्चे और महिलाएं घरों की छतों पर चढ़कर पुलिस फोर्स को देखती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed