{"_id":"649b240b5c6639b75304b4f6","slug":"action-on-the-accused-involved-in-the-murder-of-the-girl-student-orai-news-c-12-1-308264-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छात्रा की हत्या में शामिल आरोपी पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छात्रा की हत्या में शामिल आरोपी पर की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई।
पेपर देने जा रही छात्रा की सरेराह हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ बाइक पर सवार युवक के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। जिससे अन्य आरोपियों में खौफ देखा जा रहा है। एसपी का कहना है कि घटना से आम जनमानस में डर पैदा हो गया था।
कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव की रहने वाली रोशनी अहिरवार (22) बीती 17 अप्रैल को एट में स्थित महाविद्यालय में परीक्षा देने जा रही थी। तभी एट कस्बे के बाहर कोटरा तिराहे के ओवरब्रिज के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने कनपटी में गोली मारकर छात्रा को मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्या को लेकर मुख्य आरोपी कदौरा थाना क्षेत्र के जमरेही निवासी राज उर्फ आशीष और उसके साथी हमीरपुर थाना क्षेत्र के बिवांर थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी रोहित उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार किया गया था। घटना के वक्त रोहित बाइक चला रहा था। जबकि मुख्य आरोपी राज उर्फ आशीष पीछे बैठा था। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जिसमें इस दिलदहलाने वाली घटना को अंजाम देने में मददगार रहे रोहित उर्फ गोविंदा पर एट पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है।