फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action on 174 testers absent from assessment work

मूल्यांकन कार्य से गैरहाजिर 174 परीक्षकों पर कार्रवाई

Sun, 17 May 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Action on 174 testers absent from assessment work
मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियां चेक करते शिक्षक - फोटो : ORAI
उरई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पांचवें दिन 700 परीक्षकों ने 26,361 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस भगवत पटेल ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर गैरहाजिर 174 परीक्षकों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र हॉटस्पॉट एरिया से हटाकर नरेश चंद्र महाविद्यालय, एसएस महाविद्यालय और एसएस इंटर कालेज मड़ोरा में जारी है। रविवार को पांचवें दिन करीब 700 परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों के निरीक्षण में परीक्षकों से कहा कि वे आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

उप नियंत्रकों ने डीआईओएस को बताया कि लगभग 75 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षकों के लिए तहसील स्तर पर बसों की भी व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद बिना ठोस कारण के राजकीय विद्यालय के 11, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के 56 और वित्तविहीन विद्यालयों के 107 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र से गैरहाजिर रहे। इन परीक्षकों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि वे 20 मई तक अपना स्पष्टीकरण दें। 21 मई को गैरहाजिर परीक्षकों की सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed