फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   acting chief secretary,mobile,man,PRD,lucknow

वसूली करने वाले पीआरडी जवान रडार पर

Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
acting chief secretary,mobile,man,PRD,lucknow
उरई। पीआरडी जवानों की ट्रैफिक, थाना और अन्य विभागीय कामों में लगी ड्यूटी के दौरान मिल रही वसूली की शिकायतों को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) अधिकारी शिवराम सिंह ने गंभीरता लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने महानिदेशक लखनऊ के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि जिले के कुछ पीआरडी जवानों की अनुशासनहीनता और वसूली की शिकायतें आ रही हैं। विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही थाना, ट्रैफिक तथा गैर विभागीय प्वाइंटों पर तैनात जवानों से अवैध वसूली के प्रकरण संज्ञान में आए हैं। इसकी जांच के लिए 12 मई से 10 जून तक 30 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वसूली आदि की मिल रहीं शिकायतों के साक्ष्य जुटाए जाएंगे और ऐसे पीआरडी जवानों को चिह्नित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में उनके मोबाइल नंबर 9415060108, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनींद्र कुमार ओझा 9450297240 एवं प्रकाश सिंह कुशवाहा के मोबाइल नंबर 9044975251 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि इसके बाद भी कोई जवान नियम विरुद्ध कार्य करता है तो उसके खिलाफ पीआरडी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
बाल श्रम-बाल विवाह रोकना प्रधान की जिम्मेदारी
माधौगढ़। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल संरक्षण सेवाओं के तहत ब्लाक स्तरीय बाल संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे की अध्यक्षता में हुई।

बीडीओ दीपक यादव ने बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। सदस्य सचिव व सीडीपीओ कपिल शर्मा ने बताया कि ब्लाक माधौगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बच्चों की देखरेख से संबंधित समस्त योजनाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। ब्लाक प्रमुख माधौगढ़ चिंतामणि दोहरे ने कहा कि बच्चों का मामला संवेदनशील है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। महिला संरक्षण अधिकारी जूली खातून ने कहा कि सभी लोग मिलकर कन्या भूण हत्या रोकने में मदद करें। इस दौरान बीईओ नेत्रपाल सिंह, चिकित्साधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed