फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ACMO,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

सीएमओ ने सहयोगियों को अपने हाथ से लगाई वैक्सीन

Wed, 12 Jan 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
ACMO,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
वेक्ीसीन लगाते सीएमओ डॉ एनडी शर्मा। - फोटो : ORAI
उरई। जिले में फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों को एहतियाती डोज लगनी शुरू हो गई है। एसीएमओ व कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव प्रभाकर, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डा.ॅ एसडी चौधरी को सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने अपने हाथों से वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में 12.54 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 85 फीसदी आबादी को पहली और करीब 49 फीसदी आबादी को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 126 हेल्थ केयर वर्कर को एहतियाती डोज भी लगाई जा चुकी है। वहीं 131 फ्रंटलाइन वर्कर को एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है। बीमार, गर्भवती के साथ धात्री महिलाएं भी वैक्सीन लगवाएं। इसमें कोई नुकसान नहीं है। यह वैक्सीन कोरोना से लड़ने में मदद करती है। इसमें मृत्यु की स्थिति न के बराबर होती है। इसके अलावा 15 से 18 साल तक के बच्चों को भी कोवैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कोविड के नोडल अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज के साथ ही एहतियाती डोज भी लगवा ली है। टीका लगवाने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मेगा कैंप में लगाए गए 575 टीके
उरई। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की ओर से टाउनहॉल उरई में मेगा वैक्सीनैशन कैंप में मंगलवार को 575 टीके लगाए गए। नेशनल इंटीग्रेटिड मेडीकल एसोसिएशन (नीमा) की टीम ने सहयोग किया। इस दौरान रेडक्रास सचिव डॉ. सुग्रीव बाबू, डॉ. एसपी बुधौलिया,डॉ. नवीन कुलश्रेष्ठ, ममता स्वर्णकार, नरेश वर्मा आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed