{"_id":"684338061610ac1a0501a7a7","slug":"accusing-him-of-molestation-the-girl-beat-the-secretary-with-a-slipper-orai-news-c-224-1-ori1001-130257-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छेड़खानी का आरोप लगा युवती ने सचिव को चप्पल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छेड़खानी का आरोप लगा युवती ने सचिव को चप्पल से पीटा
विज्ञापन
कोंच। ब्लाॅक के एक गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवती ने चप्पल से पिटाई कर दी। आरोप है कि जब वह सचिव के पास काम से पहुंची तो वह जबरन उसे रुपये देने लगा और उसके साथ छेड़खानी की। चप्पल से पिटाई होते हुए शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
कोंच विकास खंड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी तैनात ग्राम में गए थे। इसी दौरान एक युवती उनके साथ चप्पल से मारपीट करने लगी। पुलिस को युवती ने बताया कि वह शादी के प्रमाण पत्र के लिए सचिव के पास गई थी। सचिव उसे जबरन रुपये देने लगे। जब उसने नहीं लिए तो सचिव उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर उसने उनकी पिटाई की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सचिव को पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि युवती ने गांव के सचिव के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। अगर मामाल सही पाया जाएगा तो सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा, उनकी सचिव से बात हुई है। इसमें उन्होंने युवती द्वारा मनगढ़ंत कहानी बना कर झूठा फंसाने की बात कही है। फिर भी जांच की जा रही है।