{"_id":"6410be6f639ae7838c0595da","slug":"accused-who-ran-away-with-peas-arrested-orai-news-c-12-1-123274-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मटर लेकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मटर लेकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
जालौन। मटर लेकर भागने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लाख 80 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
कानपुर निवासी मुस्तकीम चिश्ती स्थानीय मंडी में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। जनवरी माह में हरी मटर का सीजन चल रहा था। बीती 10 जनवरी को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन आया और बताया कि उसका ट्रक खाली है उसे भाड़ा चाहिए है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी से हरी मटर को लादकर तुलसीदास, दिलीप कुमार की फर्म पर गुड़गांव जाना है। ट्रक चालक 10 जनवरी की शाम ही 121 क्विंटल 20 किलो मटर लादकर गु़ड़गांव के लिए निकल गया। अगले दिन शाम तक जब ट्रक फर्म पर नहीं पहुंचा तो ट्रक की खोजबीन शुरू की गई। ट्रक का पता नहीं चलने पर ट्रांसपोर्टर ने रेंढ़र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की विवेचना जालौन कोतवाल कुलदीप तिवारी को सौंपी गई थी। इस मामले का कोतवाली में खुलासा करते हुए सीओ ने बताया कि मामले की विवेचना में ट्रक का नंबर भी फर्जी निकला था। पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले मामले की विवेचना की। जिसमें जिनमें अरविंद पुत्र नरोत्तम निवासी नुनहाई शाहदरा जनपद आगरा, जितेंद्र उर्फ जीतू यादव पुत्र दलवीर सिंह निवासी पोली पोखर बांके बिहारी चौकी पोहिया थाना खंदौली आगरा एवं भूप सिंह उर्फ मटरू पुत्र बलवीर सिंह निवासी गुलालपुर नौगांव मैनपुरी के नाम प्रकाश में आए। जिसमें से भूपसिंह को जालौन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात चुंगी चुबर चार के पास से गिरफ्तार किया। शेष दोनों आरोपियों को एसआई रजत कुमार ने बालाजी डीजल जनरेटर इंडस्ट्री फाउंड्री नगर थाना एत्मादौला जनपद आगरा से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आगरा में मटर को दो लाख 16 हजार रुपये में बेचा था। जिसमें से पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख 80 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। शेष रुपये आरोपियों ने खर्च कर लिए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।