फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accused to arrest protest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना

Wed, 04 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Wed, 04 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
accused to arrest protest

सितंबर में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस हत्यारोपियों से मिलीभगत कर उनकी गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने दो दिन पहले डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन




इससे आहत पूरा परिवार मंगलवार को कलेक्ट्रेट आया और एडीएम आनंद कुमार को ज्ञापन सौंपने के बाद परिसर में ही धरने पर बैठ गया। परिजन मांग कर रहे थे कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और आरोपी थानाध्यक्ष को हटाया जाए।
विज्ञापन



 
कदौरा थाना व कस्बा निवासी नफीसा खातून पत्नी कामरेड युनुस उर्फ कल्लू ने एडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र इमरान कसबे में ही कमानी मैकेनिक की दुकान खोले था। 6 सितंबर की देर रात उसके पास फोन आया कि पंडौरा गांव के पास एक ट्रक खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इमरान अपने साथी रहीस के साथ ट्रक ठीक करने के लिए गया। ट्रक ठीक करने के बाद दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में चतेला निवासी हदीश खां, लईक खां ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर इमरान को गोली मार दी।



साथियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलकर उसके ही पुत्र के ऊपर लूट का फर्जी मुकदमा लगा दिया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट तो दर्जकर ली लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।



आरोपी मुकदमा वापसी के लिए लगातार जान की धमकी दे रहे है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने उनहें हटाने की मांग कर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया है।


नफीसा ने कहा कि अगर उसके पुत्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करने को विवश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed