फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of poisoning a young man and throwing him away, FIR lodged against couple and daughter

Jalaun News: युवक को जहर खिलाकर फेंकने का आरोप, दंपती व पुत्री पर प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning a young man and throwing him away, FIR lodged against couple and daughter
कालपी। युवक को जहर खिलाकर फेंकने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती व उसकी बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव निवासी देवेंद्र ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि उसकी फसल गांव की संगीता पत्नी देवेंद्र व उसकी पुत्री ओमना उर्फ लकी अपने जानवरों से नष्ट करा देती हैं। जब उसके पुत्र उज्ज्वल ने मना किया तो इस पर वह लोग उल्टा 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म, छेड़खानी जैसे मुकदमों में फसाने की धमकी देने लगी। 12 जनवरी को संगीता के जानवर उसकी फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। विरोध पर पुत्र उज्ज्वल को जान से मारने की नीयत से जहर खिला दिया। ग्राम इटौरा के आगे कुसमरा मार्ग पर फेंक गए। शाम को पुत्र ने जानकारी दी। उन्होंने पुत्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed