फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of physically abusing the girl by entering the house

Jalaun News: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of physically abusing the girl by entering the house
कालपी। घर में घुसकर युवती के साथ गांव के ही चार लोगों ने दुष्कर्म किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब भाई ने युवती से पूछा तो उसने आपबीती बताई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता है, उसकी बहन पिता के साथ गांव में ही रहती है। 26 जून की रात गांव के ही चार लोग उसके घर में घुस आए और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसने वीडियो देखा तो बहन से जानकारी की तो उसने बताया कि घटना के वक्त आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed