फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of gang rape for 10 days after holding her hostage

Jalaun News: बंधक बनाकर 10 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape for 10 days after holding her hostage
उरई। बच्चों के साथ मायके लौट रही महिला को गांव का युवक घर छोड़ने के बहाने मध्य प्रदेश ले गया। महिला का आरोप है कि उसने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चाचा ने कार्रवाई न करने की बात कहकर उससे स्टांप पर लिखवाकर महिला को उसकी मां को सौंप दिया। महिला ने कोंच कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोंच कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 सितंबर को वह बच्चों के साथ झांसी के एक गांव स्थित ससुराल से मायके कोंच के एक गांव लौट रही थी। बस स्टैंड मऊरानीपुर पर उसे मायके के घर के पास का युवक मिल गया। गांव छोड़ने के बहाने वह उसे व बच्चों को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे छतरपुर(एमपी) के नौगांव तहसील के एक गांव ले गया। जहां 10 दिन तक तीन अन्य दोस्तों के साथ बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह अपने मायके नहीं पहुंची तो मां ने उसकी तलाश की। खोजबीन के दौरान आरोपी युवक का चाचा उसकी मां से मिला और कार्रवाई न करने पर बेटी से मिलवाने की बात कही। इस पर मां मान गई और सौ रुपये के स्टांप पर कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिखवा ली। उसके बाद उक्त लोग उसे मायके छोड़ गए। आरोप है कि जेवर व मोबाइल भी छीन लिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed