फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accusation of attempting to encroach upon government leasehold land.

Jalaun News: सरकारी पट्टे की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of attempting to encroach upon government leasehold land.
कोंच। विकास खंड कोंच के ग्राम बरोदा खुर्द निवासी सगे भाइयों ने अपनी सरकारी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसडीएम अभिनव कुमार यादव से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अवधेश कुमार अहिरवार और बाबादास अहिरवार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां स्वर्गीय रामजानकी अहिरवार को वर्ष 1976 में 3250 वर्गफीट का सरकारी पट्टा आवंटित किया गया था। तभी से इस भूमि पर पिलर और ईंटें लगी हुई हैं और परिवार का लगातार कब्जा चला आ रहा है।
विज्ञापन

मां के निधन के बाद वे दोनों उस भूमि के वैध वारिस और कब्जेदार हैं। अब जब वे भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करना चाहते हैं तो गांव के ही एक परिवार के कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित भाइयों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed