फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Account holders lodged a complaint in the police station regarding fraud

Jalaun News: धोखाधड़ी में खाताधारकों ने दी कोतवाली में तहरीर

Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Account holders lodged a complaint in the police station regarding fraud
कोंच। इंडियन बैंक मुख्य शाखा में धारकों के खातों से छेड़छाड़ कर कई खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों के मामले के संज्ञान में आने पर शनिवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंडियन बैंक मुख्य शाखा के चार खाताधारकों संतोष तिवारी व उनकी मां कृष्णा देवी निवासी तिलक नगर, दिनेशचंद्र अग्रवाल निवासी मालवीय नगर व रिटायर्ड लेखपाल के खातों से छेड़छाड़ कर लाखों रुपये की हेराफेरी हो गई थी। जानकारी पर बैंक शाखा में खलबली मची है, वह अपने बैंक खातों में जमा रकम की जानकारी करने में लगे हैं। लेकिन शुक्रवार को मामला पूरी तरह खुल कर सामने आ जाने से माना जा रहा है कि इसमें बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता के बिना इतना बड़ा फ्रॉड हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित खाता धारकों कृष्णा देवी, संतोष तिवारी व दिनेशचंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि अभी तक तीन लोगों ने तहरीर दी है। संबंधित बैंक से मामले से संबंधित सारे रिकॉर्ड मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। विजिलेंस टीम अभी भी बैंक में डेरा डाले है। शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अब कोई नया मामला नहीं आया है, यूपीआई से जो पैसा अन्य बैंकों के खातों में गया है उन खातों को भी होल्ड कराया गया है। पैसे वापस कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी तरीके से डाले गए पैसे, कैसे कर लिए प्रयोग
कोंच। इंडियन बैंक के जिन खाताधारकों के खातों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से लाखों रुपये निकाल कर जिन खातों में डाले गए हैं। उन खाताधारकों ने लाखों रुपये निकाल कर प्रयोग भी कर लिए। लेकिन किसी ने अभी तक बैंक या पुलिस को सूचना तक नहीं दी है। जिससे समझा जा रहा हैं जिनके खातों में लाखों रुपये डाले गए है, उन खाताधारकों को भी इस खेल की पूरी जानकारी थी। इसके कारण उन खाताधारकों ने इस मामले को तीन-चार माह बीत जाने के बाद भी किसी को सूचना तक नहीं दी। (संवाद)

वर्षों से प्रिंट नहीं की जा रहीं बैंक पासबुक
कोंच। इंडियन बैंक में लोगों के खातों से छेड़छाड़ कर लाखों रुपये निकाले गए हैं, उसके पीछे एक बड़ी बजह यह है कि बैंक में पिछले कई वर्षों से खाताधारकों की पासबुक भी प्रिंट नहीं की जा रही है। इससे लोगों को जानकारी भी नहीं हो पा रही थी कितने लेन देन उनके खातों से हो रहा है। यहां बड़ा कारण रहा कि लोगों के खातों से लाखों रुपये निकल गए और उन्हें महीनों तक इसकी भनक तक नहीं लग सकी। (संवाद)

इससे पहले भी हो चुकी खातेधारक के साथ धोखाधड़ी
कोंच। इंडियन बैंक मुख्य शाखा का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी बैंक के खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। पिछले वर्ष 16 जून 2023 को भी एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। जिसमें सवा दो लाख जमा करने आई कस्बे के तिलक नगर की निवासी एक महिला खाताधारक को जमा पर्ची हाथों में थमा कर चलता कर दिया था और कई दिनों तक उसके खाते में पैसा नहीं पहुंचा था। मामला उजागर होने के बाद बैंक कर्मचारियों में खलबली मच गई थी। तब महिला को बैंक के तत्कालीन प्रबंधक ने पैसे वापस कराए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed