फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident,
उरई। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह मंगलवार को बहन के घर हरपालपुर, छतरपुर गया था। वहां से बुधवार को लौटते समय हादसा हो गया। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के लमसर गांव निवासी मनोज कुमार (35) मंगलवार को अपनी बहन सुमन के घर छतरपुर जिले के हरपालपुर गांव बाइक से गए थे। बुधवार को वह घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रायड़ नाला के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी पहुंचाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन सीएचसी से उरई मेडिकल कॉलेज इलाज ला रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह खेती किसानी के साथ-साथ ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी रमा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed