फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,bike,police,CHC,FIR

बाइक पुलिया से टकराई, चचेरे भाईयों की मौत

Thu, 21 Oct 2021 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
accident,bike,police,CHC,FIR
उरई (जालौन)। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक चचेरे भाई है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी राजेंद्र उर्फ राजा (24) अपने चचेरे भाई मोहित (25) के साथ बुधवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच रोड स्थित अपने बड़े भाई के पास बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक उरई कोंच मार्ग स्थित मड़ोरा गांव के पास पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र और मोहित सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल पड़े युवकों को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र नगर पालिका उरई में ठेकेदारी में सफाईकर्मी था। उसकी एक वर्ष पहले पूनम से शादी हुई थी। जिससे उसको दो माह का बेटा भी है। वह दो भाइयों में छोटा था। वहीं मृतक मोहित भी दो भाइयों में छोटा था और उसकी छह माह पूर्व शादी हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed