{"_id":"615b40838ebc3e762a675275","slug":"accidant-orai-news-knp6563046106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खंदक में गिरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खंदक में गिरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। इकौना गांव के पास सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। बाइक सवार युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां सेे जिला अस्पताल और बाद में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
कदौरा थाना क्षेत्र के इकौना गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलावती पाल (42) सोमवार को अपने भतीजे आशीष (24) के साथ बाइक से कदौरा ब्लॉक कार्यालय जा रही थी। इकौना व दानीबाबा के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक में गिर गई। इस हादसे में बाइक चला रहा आशीष व पीछे बैठी कलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कलावती की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान कलावती पाल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता प्रभुदयाल ने बताया कि कलावती इकौना गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात थी।