फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accidant,bike,hospital,police,injured

बाइक सवार भाई बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
accidant,bike,hospital,police,injured
उरई। बाइक से शहर आए भाई-बहन को घर लौटते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हिमांशु (20) बहन मोनिका (18) के साथ बाइक से शनिवार को गांव से उरई किसी काम से आए हुए थे। जब गांव के लिए लौट रहे थे। तभी रास्ते में झांसी रोड स्थित एक स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाई बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हिमांशु की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
बाइक सहित दो चोर पकड़े
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोर राहुल, रमाकांत दोनों निवासी ग्राम धरगुवां कोतवाली उरई को पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों पर पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
मोबाइल पर सट्टा खेल रहे तीन सटोरिए पकड़े
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल पर सट्टा खेल रहे तीन सटोरियों लल्ला टाईगर निवासी गोपालगंज, तैयफ खां निवासी गोपालगंज और दीपक निवासी उमरारखेड़ा उरई को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से तलाशी में 7350 रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने जुआ एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीन लोगों के साथ मारपीट
उरई। कस्बा एट निवासी राम मनोहर ने एट थाना पुलिस को बताया कि कस्बे में ही गुरुवार को चंदन, शालू निवासी अमीटा एट व चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम लहचूरा गांव निवासी मनोज कुमार बादल ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को गांव के ही योगेंद्र सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने उससे मिलने आए मंगलू के साथ अभद्रता करते हुए लाठी डंडो से मारपीट की और अभिलेखों को भी फाड़ दिया। उसके मना करने पर उक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर उसको भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)

------
महिला, पति व देवर के साथ की मारपीट
उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तलापुरा निवासी अफसाना बेगम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को गांव में ही राजा स्वामी निवासी मोहल्ला नरसिंहजी कोटरा व तीन अज्ञात लोगों ने उसके व पति और देवर के साथ पुरानी रंजिश के चलते अभद्रता करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसके 1440 रुपये भी गिर गए, जिससे उसे आर्थिक हानि भी हुई। पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed