फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Acacia trees started being removed from Orai to Mohana

Jalaun News: उरई से मोहाना तक हटाए जाने लगे बबूल के पेड़

Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Acacia trees started being removed from Orai to Mohana
मुहम्मदाबाद। स्टेट हाईवे किनारे व डिवाइडर पर उगे बबूल के पेड़ से बाइक न दिखने पर बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मां-बेटी की मौत और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके चलते सोमवार को बबूल के पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 22 किलोमीटर मार्ग से आसपास व डिवाइडर पर लगे पेड़ों को हटाया जाएगा। इससे हादसों पर अंकुश लगे।
विज्ञापन

उरई से मोहाना स्टेट हाईवे की दूरी 22 किलोमीटर है। यह मार्ग 15 वर्ष पूर्व मंजूर हुआ था। लेकिन अभी तक इसको पूरा नहीं बनाया गया है। हालत यह है कि हाईवे के किनारे व डिवाइडर पर बबूल के पेड़ उग आए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को बबूल के पेड़ की वजह से बस चालक को बाइक नहीं दिखी थी। इसी के चलते बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बबूल के पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कटों के पास संकेतक लगाए जाएंगे। इससे हादसों को रोका जा सके। सोमवार को विभाग द्वारा काम शुरू कर दिया गया। सहायक अभियंता दिनेश भाटिया व जेई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जहां कट हैं, वहां दोनों तरफ 50-50 मीटर की दूरी पर संकेतक व सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का अंतिम संस्कार
मुहम्मदाबाद। सड़क हादसे में डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव निवासी सुरेंद्र पाल सिंह की पत्नी उमा व बेटी अंशिका की मौत हो गई थी। हादसे से गांव में मातम पसर गया था। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed