{"_id":"648dfaee215f35f55a062774","slug":"ac-malfunction-of-sabarmati-express-ruckus-orai-news-c-12-1-291406-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: साबरमती एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: साबरमती एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा
Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
उरई। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19167 के एसी कोच में तकनीकी खराबी आने के एसी ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते यात्रियों ने हो हल्ला किया। हंगामे के कारण ट्रेन कालपी स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही।
झांसी कानपुर रेलमार्ग के पर शुक्रवार की रात 10:19 बजे अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस कालपी स्टेशन पहुंची। ट्रेन की एसी कोच में अचानक तकनीकी खराबी आने से कूलिंग बंद हो गई। इस पर यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच कंडक्टर से की। कोच कंडक्टर ने ट्रेन में चल रहे एसी मैकेनिक को बुलाकर आई खराबी को ठीक किया। इसके चलते ट्रेन 10:20 बजे से 10.35 बजे तक 15 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। उससे यात्रियों को परेशानी हुई। वही स्टेशन अधीक्षक एनके वर्मा का कहना है कि ट्रेन के एसी कोच में तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे ठीक कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। आए दिन ट्रेनों के एसी खराब होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। यात्रियों का कहना है कि जिस हिसाब से रेल किराया वसूलती है। उसके हिसाब से सुविधाएं नहीं दे पा रही है।