फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Abhishek's body reached Kalpi, the atmosphere inconsolable

अभिषेक का शव पहुंचा कालपी, माहौल गमगीन

Tue, 20 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Abhishek's body reached Kalpi, the atmosphere inconsolable
कालपी। पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शिवसंपत्ति शर्मा के पौत्र अभिषेक शर्मा की बीते सप्ताह अमेरिका के गैटलिंगबर्ग में हत्या कर दी गई थी। 12 दिन बाद उनका शव कालपी लाया जा सका। सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। चाचा ओमप्रकाश शर्मा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा अमेरिका में रहकर मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। बीते सात सितंबर को उनकी फ्लैट में ही हत्या कर दी गई थी। अभिषेक के मौसेरे भाई उत्कर्ष मिश्रा व बहन श्रुति के लगातार प्रयास के बाद अभिषेक का पार्थिव शरीर भारतीय दूतावास ने कालपी पहुंचवाया।
विज्ञापन

अभिषेक का शव ताबूत में रविवार की रात्रि 10 बजे कालपी पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा, नरेंद्र सिंह जादौन, छोटे सिंह, चंद्रभान शर्मा, बृजभूषण सिंह, सुरेंद्र सरसेला, रविकांत द्विवेदी, मनोज चतुर्वेदी, जगजीवन अहिरवार आदि ने उनके आवास व राजघाट पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार में भी की थी तरक्की
अभिषेक शर्मा की प्राथमिक शिक्षा नर्सरी से पांच तक एसडी विद्या मंदिर कालपी में हुई। इसके बाद वह अपने ननिहाल चले गए, जहां अपने नाना वेंकटेंश भगवान दुबे की देखरेख में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई देवरिया में की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में बीए की शिक्षा उत्तीर्ण की। दिल्ली के मालवीयनगर में रहकर व्यापार किया। कुछ समय चंडीगढ़ में रहे। इसके बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed