फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Abduction-murder accused of old man away from police

Jalaun News: वृद्ध के अपहरण-हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Abduction-murder accused of old man away from police
उरई। वृद्ध की अपहरण करने के बाद हत्या के मुख्य आरोपियों को पुलिस एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ पाई है। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। वृद्ध की हत्या सुपारी देकर कराई गई है। शत्रुघन की गिरफ्तारी न होने से अभी यह नहीं पता चला है कि आखिर अपहरण और हत्या के लिए सुपारी दी किसने थी।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली के कस्बा निवासी प्रेमबाबू राठौर(67) का 6 मार्च को औरैया पुलिस को शव मिला था। उके पुत्र ने पिता के साझीदार फूल सिंह और शत्रुघन पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उसके पिता उरई स्थित मकान पर आए थे, यहां से दोनों उन्हें स्कूटी से जालौन लेकर गए और कस्बा निवासी मोहित, जालौन के ही चुर्खीवाल निवासी आरिफ को सौंप दिया था। इसके बाद ये दोनों उसके पिता को नौमान के ऑटो से औरैया की ओर ले गए। इन लोगों ने शेरगढ़ के पास ले जाकर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद इन लोगों ने उनकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और अन्य जांच के आधार पर मोहित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने घटना कबूल कर ली थी। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने औरैया जिले में यमुना किनारे बीहड़ से शव बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसमें मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी आरिफ, ऑटो चालक नौमान को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस टीम ने एक टैक्सी और अवैध असलहा भी बरामद किया था। पकड़े गए लोगों ने बताया था कि शत्रुघन ने उन्हें वृद्ध को मारने की दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। अभी तक पुलिस मुख्य हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना पूछताछ के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दोनों आरोपी अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed