फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   aat toll plaza's server failed, three hours jammed

एट टोल प्लाजा का सर्वर फेल होने से 3 घंटे लगा जाम

Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
aat toll plaza's server failed, three hours jammed
एट टोल पर लगा वाहनों का जाम - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। झांसी-उरई हाईवे पर बने टोल प्लाजा में शुक्रवार शाम अचानक सर्वर फेल होने पर हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सर्वर फेल होने से फास्ट टैग ने भी काम करना बंद कर दिया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद सर्वर ठीक हुए, तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर बने एट टोल प्लाजा पर पाथ इंडिया कंपनी टोल का संचालन करती है, गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक टोल का सर्वर डाउन हो गया, जिस कारण फास्ट टैग से लेकर कैश लेन के कंप्यूटर ने काम करना बंद कर दिया। वाहनों की रफ्तार एकाएक थम गई। वाहनों की रफ्तार थमने से झांसी से कानपुर और कानपुर से झांसी जाने वाले वाहनों का दोनों साइड वाहन खड़े हो गए और कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजीनियर पंकज पाल के आने के बाद टोल प्लाजा का सर्वर ठीक हो सका, तब कहीं जाकर यातायात शुरू हो सका। टोल के मैनेजर केके शुक्ला ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण फास्ट टैग और नगद लेन के कंप्यूटर ने काम करना बंद कर दिया था। अब सर्वर ठीक होने के बाद वाहन निकलने शुरू हो गए हैं। हाईवे पर जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए रखी एक लाइन रिजर्व
एट टोल प्लाजा पर अचानक सर्वर फेल होने से झांसी-कानपुर हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिसमें कई एंबुलेंस मरीजों के लिए फंसी हुई दिखाई थी। टोल मैनेजर व स्टाफ ने कड़ी मशक्कत करने के बाद एक लाइन को एंबुलेंसों के लिए खुलवा कर जाम में फंसी एंबुलेंसों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे यात्री पानी को परेशान
टोल प्लाजा पर सर्वर डाउन होने की वजह से दोनों और लंबा जाम में भीषण गर्मी में यात्री और वाहन चालक पानी के लिए भटकते नजर आए। पानी न मिलने की वजह से टोल कर्मचारियों को यात्रियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने यात्रियों को शांत कराकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed