फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aarti won the title of Teej Queen, Radha-Krishna's dance mesmerized everyone

Jalaun News: आरती को तीज क्वीन का खिताब, राधा-कृष्ण के नृत्य ने सबको मोहा

Mon, 28 Jul 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aarti won the title of Teej Queen, Radha-Krishna's dance mesmerized everyone
उरई। इनव्हील उरई कल्याणी ने रविवार को एक होटल में धूमधाम से हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया। महिलाओं ने नृत्य संगीत, खेल सहित अन्य आयोजनों में भाग लिया। इसके बाद हुई तीज क्वीन प्रतियोगिता में आरती सोनी ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

शाम को चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम में करीब सौ महिलाएं हरे रंग के परिधान में पहुंचीं। सबसे पहले क्लब की सीजीआर अरुणा सक्सेना ने सभी का परिचय लिया। इसके बाद राधा-कृष्ण के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। क्लब की प्रेसिडेंट वंदना श्रीवास्तव और सेक्रेटरी सविता चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने मिलकर मनमोहक गेम्स, डांस और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इसके बाद तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 15 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें आरती सोनी ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। मंजू रावत, मनीषा द्विवेदी, प्रियंका सेठ और रजनी सेठ, आरती सोनी, जय श्री श्रीवास्तव, पूजा माहेश्वरी और उषा सेठ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शशि माहेश्वरी और संध्या गुप्ता ने पारंपरिक सावन गीतों की मधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ऊषा सेठ, ममता अवधेश गुप्ता, माया शुक्ला, संध्या गुप्ता, अपराजिता लोधी, प्रियंका सेठ, मनीषा निरंजन, सरिता निरंजन आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन रजनी सेठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed