फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man who went to meet his girlfriend was attacked with a knife, serious

Jalaun News: प्रेमिका से मिलने गए युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to meet his girlfriend was attacked with a knife, serious
उरई (जालौन)। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने देख लिया और उसके गर्दन में चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। युवती की चीखपुकार सुनकर दौड़े लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के अजीतापुर गांव निवासी मंजूर खां का पुत्र दस्तवीर खां (23) का क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दस्तवीर मुंबई में रहकर नौकरी करता था। चार दिन पहले वह मुंबई से घर आया था। गुरुवार सुबह वह अपनी प्रेेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। दोनों बात कर रहे थे तभी युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिए।
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवती की चीखपुकार सुनकर दौड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत होने पर वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। इससे युवक नाराज था और घर आकर उसने खुद चाकू मार लिया। सीओ माधौगढ़ राम सिंह ने बताया कि युवक को संदिग्ध हालात में चाकू लगी है। युवती के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed