{"_id":"66c7991ad90e84f81c0bc474","slug":"a-young-man-who-went-fishing-died-after-drowning-in-a-canal-orai-news-c-224-1-ka11004-118755-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
Fri, 23 Aug 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उसका शव कुनिया वाले नहर में पड़ा मिला है।
थाना क्षेत्र के कुनिया वाले मंदिर के पास निकली नहर के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकलवाकर उसकी पहचान कराई तो युवक की पहचान थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी नवलकिशोर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक 20 अगस्त को नहर में मछली पकड़ने गया था।
मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि उसका भाई दो दिन से लापता था, उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। बताया कि उसको मिर्गी की बीमारी थी, दौरे भी आते थे। शायद इसी लिए वह पानी में गिर गया होगा। थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल ने बताया कि शव दो दिन से पानी में पड़ा रहने से वह सड़ गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल की जा रही है।