फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man raped a 5 year old innocent girl on the pretext of showing her a mobile phone

Jalaun News: मोबाइल दिखाने के बहाने पांच साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 17 Jul 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man raped a 5 year old innocent girl on the pretext of showing her a mobile phone
कोंच (जालौन)। मोबाइल दिखाने के बहाने पांच साल की मासूम को एक युवक घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात एक माह पहले कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब मासूम के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जांच में गुप्तांग में जख्म मिलने पर मां ने मासूम से पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। बुधवार को महिला की तहरीर दी। पुलिस ने कैलिया के बोहरा गांव निवासी अनिल कुमार (30) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इधर, मासूम से दुष्कर्म की जानकारी पर परिजन आक्रोशित हो गए और अनिल को पकड़कर घर ले आए। इसके बाद उसे मासूम के सामने बैठाकर पूछताछ की। इस पर मासूम ने बताया कि वह उसे मोबाइल के बहाने किचन में ले जाता था और उसके साथ गंदा काम किया था। इसके बाद किसी को बताने पर मां को जान से मार देने की बात करता था। इसी के चलते उसने घर पर नहीं बताया और वह रोने लगी। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, लोगों ने बताया कि अनिल की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह दो बच्चों के साथ रहता है।

मां को कुछ न हो जाए, यह सोच एक माह तक सहती रही दर्द
आरोपी ने मासूम को इस कदर डरा दिया था कि वह एक माह तक गुमसुम रही। उसकी मां ने बताया कि कई बार उससे पूछा भी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मंगलवार को पेट में दर्द हुआ तो सख्ती से पूछने पर उसने पूरा दर्द बयां कर दिया। वह यह सोच रही थी कि अगर वह किसी को बता देगी तो आरोपी उसकी मां को मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed