फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man injured in a bullet and knife attack dies

Jalaun News: गोली व चाकू के हमले से घायल युवक की मौत

Fri, 31 May 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 31 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a bullet and knife attack dies
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के जरगांव में घर लौट रहे युवक को गांव के ही चार लोगों ने घेरकर तमंचे से गोली मारने के बाद चाकू से गोद दिया था। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया था। बुधवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह सेंगर 15 मई को एक कार्यक्रम में शामिल होने तरसौर गया था। जहां से वह देर रात घर लौट रहा था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही केशव सिंह, गोलू, माधव व शिवा ने उसे घेरकर तमंचे से फायर कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से कई बार किए थे। जिससे वह मरणासन्न होकर गिर पड़ा था। इसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर वहीं पर छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज ले गए थे। जहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया था। तभी से उसका वहीं पर इलाज चल रहा था। बुधवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता देवेंद्र ने बताया कि वह खेती किसानी में उसका सहयोग करता था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से मां आशा पत्नी श्यामा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ राम सिंह का कहना है कि मामले में तीन आरोपियों माधव, गोलू व शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। चौथे मुख्य आरोपी केशव को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed