फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man hanged himself to death, his body was found in his room.

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे से मिला शव

Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself to death, his body was found in his room.
कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम नवासी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। वह दस दिन पहले ही नोएडा से गांव आया था। कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवासी गांव निवासी राजेंद्र दोहरे (22) अपने माता-पिता के साथ नोएडा में रहता था। वह 14 अप्रैल को गांव आया था और आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, 16 अप्रैल के बाद वह गांव में दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को उसकी चाची प्रीति देवी जब अपने मायके जगम्मनपुर से वापस घर पहुंचीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला और भीतर से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तोड़ा। अंदर युवक का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। मौके पर सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेई और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। बताया गया कि मृतक परिवार में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें हैं। सीओ का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed