{"_id":"5dbf23e38ebc3e012e1f5d6c","slug":"a-young-man-entered-the-house-and-molested-a-woman-orai-news-knp5235674107","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में घुसकर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने घर में घुसकर की छेड़खानी
विज्ञापन
माधौगढ़। दो दिन पूर्व महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक ने मारपीट कर दी। घायल महिला पति के साथ रेंढर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रेंढर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का युवक सत्येंद्र उर्फ रिंकू पुत्र साहब सिंह उसके घर में घुस आया और बुरी नीयत से उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया
तो युवक ने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचे परिजनों को महिला ने घटना के बारे में जानकारी दी और पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।