{"_id":"673cf42a806818a92004389e","slug":"a-young-man-died-after-consuming-poison-his-wedding-was-on-february-20-orai-news-c-224-1-ori1005-122323-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जहर खाने से युवक की मौत, 20 फरवरी को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जहर खाने से युवक की मौत, 20 फरवरी को थी शादी
Wed, 20 Nov 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
उरई। युवक की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी 20 फरवरी को शादी थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी प्रिंस कुमार प्रजापति (22) ने सोमवार को जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गया। उसकी मां गुड्डी ने जब कमरे में अचेतावस्था में पड़ा देखा तो वह चीख पड़ीं। इस पर परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता विजय शंकर ने बताया कि वह गांव गए थे। वह दो बहनों में इकलौता था। वह मेडिकल कालेज में बी फार्मा कर रहा था। उसकी 20 फरवरी को शादी तय हो गई थी। सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।