फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man climbed an electricity tower to marry his brother-in-law's sister.

Jalaun News: जीजा की बहन से शादी कराने के लिए बिजली के टावर पर चढ़ा युवक

Fri, 10 Apr 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed an electricity tower to marry his brother-in-law's sister.
उरई। जीजा की बहन से शादी करवाने की बात कहकर एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। लोगों ने टावर पर चढ़ा देख पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसे समझाया और शादी करवाने की बात कहीं, तब करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतरा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने जीजा की बहन से प्रेम करता है। वह कई दिनों से परिजनों से अपनी शादी उससे करवाने की बात कह रहा है लेकिन परिजन इस रिश्ते के विरोध में हैं। बृहस्पतिवार को युवक घर से निकल आया और गांव के बाहर खेतों में लगे बिजली के टावर पर चढ़कर शादी करने की बात कहने लगा। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने कहा कि अगर उसकी शादी जीजा की बहन से नहीं हुई तो वह जान दे देगा। लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर युवक को शांत कराने और उसे नीचे उतरने की मिन्नत की, करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतरा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed