{"_id":"665b82da8e12c2c2b005e856","slug":"a-woman-troubled-by-illness-committed-suicide-by-consuming-poison-orai-news-c-224-1-ori1001-115403-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीमारी से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीमारी से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दी
Sun, 02 Jun 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। बीमारी से परेशान महिला ने जहर खा लिया। सुबह परिजनों ने उसे बिस्तर पर अचेत पड़ा देखा तो सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के बबीना के मजरा फरहामपुर निवासी संतोष की 40 वर्षीय पत्नी हीराबाई ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। सुबह जब परिजनों ने उसे बिस्तर पर अचेत पड़ा देखा तो तुरंत सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र दीपक व विकास हैं। हीराबाई के पेट में असहनीय दर्द रहता था। कई चिकित्सकों को दिखाया पर कोई फायदा नहीं हो रहा था। जिससे वह परेशान रहती थीं। वहीं, मोहल्ले के लोगों में घर में विवाद के बाद जान देने की चर्चा रही। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच करने की बात कह रही है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।