फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman travelling with her husband slipped from the bike and died

Jalaun News: पति के साथ जा रही महिला बाइक से फिसलकर गिरी, मौत

Wed, 30 Apr 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A woman travelling with her husband slipped from the bike and died
जालौन। उरई मार्ग पर सातमील के पास सड़क पर पड़ी मौरंग से बाइक सवार दंपती बाइक सहित सड़क पर फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा निवासी सतीश मिश्रा (52) पत्नी कस्तूरी (48) के साथ मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से उरई में शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। उरई जालौन मार्ग पर सात मील के माइनर का निर्माण चल रहा है। माइनर के निर्माण के लिए लाई गई बालू सड़क पर पड़ी थी। सड़क पर पड़ी बालू पर बाइक चढ़ने से बाइक फिसल गई और बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने कस्तूरी मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश मिश्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। पिता के अस्पताल में भर्ती होने और मां की मौत होने के बाद पुत्र अजय व विजय परेशान व गमगीन हैं। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि बाइक से गिरने से महिला की मौत की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed