फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman is wandering around to get action taken against those who crushed her son.

Jalaun News: बेटे को कुचलने वालों पर कार्रवाई कराने के लिए भटक रही महिला

Wed, 01 Apr 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A woman is wandering around to get action taken against those who crushed her son.
फोटो - 12 एसपी को शिकायती पत्र देने जाती शंकुलता। संवाद
उरई। एट कस्बे की शकुंतला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर बेटे को कुचलने वाले बाइक सवार पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने पुलिस कर्मियों पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शकुंतला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 27 मार्च की सुबह उसका 6 वर्षीय मासूम पुत्र सूर्यांश भंडारा खाने के लिए बैरागढ़ रोड गया था। आरोप है कि रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मां का कहना है कि हादसे के बाद बाइक सवार घायल को अस्पताल ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद मासूम सूर्यांश का शव बिजली पावर हाउस के पास स्थित तालाब में मिला।
विज्ञापन


वहीं शकुंतला का कहना है कि बच्चा लापता होने पर वे लोग थाने पहुंचे। शकुंतला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये की मांग की। उसका कहना है कि इतना ही नहीं, बेटे का शव मिलने के बाद भी जब सीसीटीवी कैमरों में आरोपी बाइक सवार और उसका नंबर कैद हो गया तब भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को पकड़ने के बजाय पुलिस लगातार समझौते का दबाव बना रही है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़िता के पैसे मांगने वाले आरोप की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed