फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman experienced labor pains on the Indore-Patna Express train; she was taken off the train at Orai station and admitted to a hospital.

Jalaun News: इंदौर-पटना एक्सप्रेस में महिला को प्रसव पीड़ा, उरई स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 31 Dec 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A woman experienced labor pains on the Indore-Patna Express train; she was taken off the train at Orai station and admitted to a hospital.
उरई। झांसी- कानपुर रेल मार्ग पर चल रही 19313 इंदौर- पटना एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उरई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतारकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला अपने पति के साथ इंदौर से पटना जा रही थी।
विज्ञापन

देर रात कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन के एसी कोच में सवार सायन परवीन को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम हरकत में आई और ट्रेन के उरई स्टेशन पहुंचते ही मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार, एसी कोच में जाकर दर्द से कराह रही महिला को महिला सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरपीएफ टीम ने पूरे मामले से कंट्रोल को अवगत कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की विधिवत लिखा-पढ़ी की गई है और समय रहते कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed