फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A truck carrying wheat overturned, jammed for three hours

Jalaun News: गेहूं लादकर गोदाम जा रहा ट्रक पलटा, तीन घंटे लगा जाम

Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A truck carrying wheat overturned, jammed for three hours
उरई। सहकारी समिति क्रय केंद्र से गेहूं की बोरियां ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे तीन घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई। कर्मचारियों ने बोरियों को निकालकर क्रेन से ट्रक को सीधा करवाया। तब कहीं जाकर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई सहकारी समिति से क्रय किया गेहूं ट्रक में भरकर रविवार को उरई स्थित गोदाम जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर स्थित पुलिया के पास पहुंचा कि चालक गोलू स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर सचिव जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बुलाकर क्रेन के सहारे बोरियों को ट्रक से निकलवाया। उन्होंने बताया कि ट्रक में करीब 360 बोरी गेहूं लादी गई थी। क्रेन से ट्रक को सीधा करवा दिया गया है। ट्रक के पलटने से सड़क तीन घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed