फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A three-member team arrived, but the investigation could not be conducted due to lack of records.

Jalaun News: तीन सदस्यीय टीम पहुंची, अभिलेख न होने पर नहीं हो सकी जांच

Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A three-member team arrived, but the investigation could not be conducted due to lack of records.
फोटो- 21 ग्राम पंचायत पाल मड़ैया में जांच करती टीम। संवाद
कालपी। विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत पाल मड़ैया पंचायत सदस्यों की शिकायत पर मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। टीम ने मनरेगा राज्य वित्त केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए कार्यों को देखा। मौके पर कार्यों के अभिलेख उपलब्ध न होने पर जांच पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत पाल मड़ैया के सदस्य तुलसीराम, करण सिंह, रामप्रकाश, पंकज, शकुंतला ने मंडलायुक्त व डीएम के यहां शिकायत की थी। इसमें बताया था कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत तालाब खोदाई जलरोधक बांध, मेडबंधी, समतलीकरण के कार्यों का फर्जी तरीके से भुगतान किया गया है। हकीकत में यह काम नहीं हुए। सदस्यों ने राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त आयोग से टाइल्स, हैंडपंप रीबोर एवं मरम्मतीकरण के नाम से लाखों रुपये का फर्जी भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद को जांच दी थी। जांच में कई कमियां उजागर हुईं। प्रधान को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद प्रधान ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। सांसद नारायणदास अहिरवार ने भी प्रमुख सचिव पंचायतीराज विभाग को जांच के लिए पत्र लिखा था। इसमें डीएम द्वारा कराई गई जांच में अनियमितता मिलने और अभी तक कार्रवाई नहीं होने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज शिकायतकर्ताओं ने फिर शिकायत की। इस पर डीएम ने जिला उद्योग केंद्र अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार, एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह की तीन सदस्यीय टीम को जांच करने के आदेश दिए। मंगलवार को टीम ने गांव पहुंचकर शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर बुलाकर जांच की। कुछ कार्यों के अभिलेख मौजूद न होने पर जांच पूरी नहीं हो सकी है। एसडीएम ने बताया उन्होंने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को बुलाकर संबंधित अभिलेख मांगे लेकिन अभिलेख उपलब्ध न होने पर अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। अभी जांच जारी है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed